नदी की तरह बहते रहो
बलखाते इठलाते
किनारों का थामकर दामन
हवा की तरह चलते रहो
बिना रूके बिना थके
सबको गले लगाते हुये
चलने का नाम ही जिंदगी है
रूकना जीवन नहीं हो सकता
बिना किसी ठहराव के
फूलों की तरह मुस्कुराहट बिखेरो
महक बिखेरो सबके लिये
खुशियां हो या बुरा समय...
जोहार
No comments:
Post a Comment