कहाँ आसान है इतना अपनी जड़ों से दूर हो जाना
कहीं पत्ते फड़फड़ाते हैं कहीं शाखें चरमाराती हैं
यह जो खामोशी सी चंद महीनों से लबों पर है
दिलों में उमड़ आने वाले सैलाब की निशानी है
वह जंगल से निकाले जाएंगें जंगली बताकर के
उन्हें शहरों में घुसने कौन देगा जंगली बताकर के
वह अपनी रूह अपना जिस्म लेकर चल दिये होते
अगर इन जंगलों में पुरखों की सांसों की महक नहीं होती
अभी तुम लोभ लाचल डर दिखाकर दरबदर कर दोगे उनको
तुम्हारे मुंह का निवाला खून से उनके भीगता होगा...
तुम्हें मालूम है 'सरदार' कि तुम्हारी जड़ कहाँ तक हैं
हवाओं कहाँ तक जड़ फैलाकर जिंदा रह पाओगे...
जोहार
24.7.2020